फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of young man missing from home found hanging from a tree

Kushinagar News: घर से लापता युवक का पेड़ से लटका मिला शव

Sat, 15 Feb 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 15 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man missing from home found hanging from a tree
उजारनाथ। घर से लापता युवक का शव शुक्रवार को पड़ोसी गांव के बाहर पेड़ में फंदे से लटका मिला। युवक का पैर जमीन से सटा था। सूचना मिलते ही गांव वालों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की हत्या कर रस्सी के फंदे से शव को लटकाने की चर्चा थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी क्षेत्र के बेनिभार गांव निवासी छोटेलाल उर्फ लक्की गिरी (28) पुत्र भवसागर करीब एक सप्ताह पूर्व घर से लापता हो गया था। ढूंढने के बाद जब युवक का पता नहीं चला तो मां ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार रात छोटेलाल ने मां के पास फोन कर कहा कि सुबह घर आऊंगा। इसके बाद घर वालों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह उजारनाथ-गुरवलिया मार्ग के पास खलवापट्टी गांव के एक खेत में शीशम के पेड़ से युवक की लाश फंदे में लटकी मिली। गांव वालों ने शुक्रवार को सुबह देखा तो शोर मचाया। गांव के लोग भी पहुंच गए। युवक का पैर जमीन से सटे था और गले में रस्सी का फंदा पेड़ से बंधा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य लिया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची मृतक की मां कमल देवी चिखने-चिल्लाने लगीं और बेटे की हत्या का आरोप लगाया। मृतक दो भाइयों में से दूसरे नंबर का था। मां कमल देवी ने बताया कि एक सप्ताह से बेटा लापता था। थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार रात बेटा फोन कर घर आने की बात कहा, लेकिन सुबह उसकी लाश मिली। छोटेलाल की शादी हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed