{"_id":"6786a9ace17bb26ae70bb9f1","slug":"dead-body-of-young-man-found-on-the-side-of-the-highway-not-identified-kushinagar-news-c-7-1-gkp1046-809925-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हाईवे के किनारे मिली युवक की लाश, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हाईवे के किनारे मिली युवक की लाश, शिनाख्त नहीं
Tue, 14 Jan 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मल्लूडीह। हाईवे किनारे मंगलवार की शाम को एक युवक की लाश मिली। हेतिमपुर पुलिस चौकी के सिपाहियों ने एंबुलेंस बुलाकर कसया सीएचसी पर भेज दिया। देर रात तक सीएचसी पर लाश पड़ी रही। सूचना पर पहुंची कसया पुलिस लाश को देख चली गई।
मंगलवार की शाम एनएच-28 पर देवरिया जिले के हेतिमपुर-देवरिया मोड पर पेट्रोल पंप के पास लोगों ने एक युवक की लाश देखी। सूचना पर हेतिमपुर चौकी के सिपाही पहुंचे और एंबुलेंस को फोन कर मृतक को जिंदा बताते हुए कसया सीएचसी पर भेजा। एंबुलेंस लाश को लेकर कसया सीएचसी पर पहुंची और उसे वहीं छोड़कर चली गई। कसया पुलिस भी सीएचसी पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्या ने बताया कि लाश की पहचान नहीं हो सकी है। इसे मोर्चरी भेजा जाएगा।