फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of newly married woman found hanging, accused of dowry death

Kushinagar News: फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप

Sat, 18 May 2024 03:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 18 May 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Dead body of newly married woman found hanging, accused of dowry death
कसया। थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव के रजवाबर कुशवाहा टोला में शुक्रवार को नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के मायके वालों ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सत्यनारायन कुशवाहा की पांचवें नंबर की बहू दुर्गा देवी (23) पत्नी बबलू कुशवाहा का शुक्रवार की सुबह कमरे में छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटका शव मिला। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। थोड़ी देर में मायके वाले भी पहुंच गए और पुलिस को इसकी जानकारी दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

मृतक दुर्गा देवी के भाई जितेंद्र कुशवाहा पुत्र नथुनी कुशवाहा निवासी पकहा उसरा टोला थाना बघौचघाट जनपद देवरिया ने पुलिस को तहरीर देकर ससुरालियों पर बहन की हत्या का आरोप लगाया। जितेंद्र ने बताया है कि फरवरी 2023 में दुर्गा की शादी बबलू कुशवाहा पुत्र सत्य नारायन कुशवाहा निवासी रजवाबर कोइरी टोला से हुई थी। ससुराल आने पर उसके पति, ससुर समेत ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। 16 मई की शाम को बहन ने फोन पर बताया कि उसके परिवार के लोग गाली दे रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि ससुराल वालों ने दुर्गा को मारकर उसका शव फंदे से लटका लटका दिया है। सीओ कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सही स्थिति का पता चलेगा। दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed