फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of missing youth found in Chhoti Gandak river

Kushinagar News: छोटी गंंडक नदी में मिला लापता युवक का शव

Tue, 17 Dec 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 17 Dec 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing youth found in Chhoti Gandak river
मथौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा सिकटिया टोला गड़ेरी पट्टी में अपने मामा के घर आए 20 वर्षीय युवक की छोटी गंंडक नदी में डूबने से मौत हो गई। वह चार दिन से लापता था। सोमवार सुबह उसका शव नदी में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जिला देवरिया के थाना महुआडीह, गांव कोटवा, हेतिमपुर निवासी 20 वर्षीय नीरज सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह थाना कोतवाली हाटा अंतर्गत गांव सिकटिया निवासी अपने मामा सचिन सिंह के घर आया था।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि 12 दिसंबर को शाम करीब पांच बजे सचिन शौच करने के लिए घर से कहकर निकला था। देर रात तक जब घर नहीं आया तो परिजन सचिन को रिश्तेदारों सहित अगल-बगल के गांवों में ढूंढते रहे। सोमवार की सुबह छोटी गंडक नदी में शव दिखाई दिया। परिजनों ने पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed