फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of missing woman found in pond at Kushinagar

Kushinagar News: तालाब में मिला लापता महिला का शव, दो दिनों से परिजन कर रहे थे तलाश

Wed, 17 May 2023 05:45 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 17 May 2023 05:45 PM IST
सार

कोतवाल निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद महिला के मौत की वजह सामने आएगी। इसके बाद आगे की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
Dead body of missing woman found in pond at Kushinagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुशीनगर जिले में हाटा नगर पालिका के करमहा मंदिर के तालाब में बुधवार की सुबह एक महिला का शव बरामद हुआ। बाद में महिला की पहचान ट्रांबे लाइन के किनारे टेंट डालकर रहने वाले पत्थरकट समुदाय की महिला के रूप में हुई। महिला दो दिनों से लापता थी। परिवार के लोग उसे ढूंढ रहे थे।
विज्ञापन


नगर पालिका के वार्ड संख्या नौ अब्दुल कलाम नगर की सीमा में ट्रांबे लाइन के किनारे पत्थरकट समुदाय के कई परिवार लंबे समय से टेंट डाल कर निवास करते हैं। ये लोग पत्थर की सील और चक्की बनाने और ठीक करने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन


सोमवार की रात को तेज बहादुर की पत्नी प्रमिला (47) गायब हो गई। पति ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। दूसरे दिन भी परिवार के लोग प्रमिला को खोजते रहे। लेकिन उसकी जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन




बुधवार की सुबह उनके टेंट से कूछ दूर स्थित करमहा मंदिर के तालाब में एक शव उतराया हुआ नजर आया। किसी ने पानी में महिला की लाश होने की सूचना गांव के लोगों को दी। कुछ ही देर में वहां पर भीड़ जमा हो गई।


जानकारी पाकर पुलिस पहुंची। शव को बाहर निकलवाया तब उसकी पहचान प्रमिला के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे विधायक मोहन वर्मा ने परिवार के लोगों को सांत्वना दी और शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

इस संबंध में कोतवाल निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद महिला के मौत की वजह सामने आएगी। इसके बाद आगे की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed