फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of middle-aged man missing for three days found soaked in blood in sugarcane leaves, suspicion of murder

Kushinagar News: गन्ने की पत्तियों में खून से सनी मिली तीन दिन से लापता अधेड़ की लाश, हत्या की आशंका

Sun, 24 Mar 2024 04:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 24 Mar 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Dead body of middle-aged man missing for three days found soaked in blood in sugarcane leaves, suspicion of murder
तरयासुजान। तीन से लापता अधेड़ की शनिवार को खून से सनी लाश गन्ने की पत्तियों के ढेर में मिली। इसकी खबर मिलते ही गांव वालों की भीड़ जुट गई। इसके चेहरे और पेट पर चोट के निशान हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर वाले हत्या कर लाश छिपाने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जवही नरेंद्र गांव निवासी मेवालाल गोंड़ (55) खेती करते थे। तीन दिन पहले वह घर से लापता हो गए। घर वाले इनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उनका पता नहीं चल सका था। शुक्रवार को घर वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। शनिवार की शाम को गांव का एक शख्स खेत में किसी काम से गया तो गन्ने की पत्तियों के ढेर में मेवालाल गोड़ की खून से सनी लाश देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर गांव वाले और परिजन पहुंच गए। इसके पेट में गहरा जख्म था और चेहरे पर खून लगा था। सूचना पर तरयासुजान पुलिस और तमकुहीराज सीओ जितेंद्र कालरा भी पहुंचकर गांव वालों से पूछताछ की।
विज्ञापन

मेवालाल की पत्नी आशा देवी ने पुलिस से गांव के कुछ लोगों पर हत्या कर लाश छिपाने का आरोप पुलिस से लगाया है। इस घटना के बाद मेवालाल के साथ रहने वाले घर छोड़कर लापता हो गए हैं। सीओ जितेंद्र सिंह कालरा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। तक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कहीं जुआ खेलने में तो नहीं हुई मेवालाल की हत्या
घटना के बाद गांव में चर्चा है कि तीन दिन पहले मेवालाल गांव के कुछ लोगों के साथ जुआ खेल रहा था। तभी से लापता चल रहा था। जुआ खेलने के दौरान पुलिस की गाड़ी भी उधर से गुजरी थी और जुआ खेलने वालों में भगदड़ मची थी। मृतक की पत्नी साथ में जुआ खेलने वाले लोगों पर हत्या का आरोप लगा रही है। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। गांव में भी इस बात की चर्चा जोरों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed