{"_id":"65c93fb3f00420111a010214","slug":"dead-body-of-middle-aged-man-found-in-drain-fear-of-death-due-to-drowning-kushinagar-news-c-205-1-ksh1007-112415-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नाले में मिला अधेड़ का शव, डूबने से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नाले में मिला अधेड़ का शव, डूबने से मौत की आशंका
Mon, 12 Feb 2024 03:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के तुर्कही गांव के समीप नाले में डूबने से पश्चिमी चंपारण के 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। गांववालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के तुर्कही पुल के पास नाले में रविवार की दोपहर एक वृद्ध का शव उतरता राहगीरों ने देखा। थोड़ी ही देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ में से किसी ने इसकी सूचना हनुमानगंज थाने को दी। सूचना पर एसओ अजय पटेल थाने की पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गांव वालों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया और शिनाख्त कराया तो मृतक की पहचान चुलाई साहनी निवासी बहरिस्थान थाना पिपरासी जिला पश्चिमी चंपारण के रूप में हुई। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। एसओ अजय पटेल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। संवाद