फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of laborer found on roadside, screams were heard

Kushinagar News: सड़क के किनारे मिला मजदूर का शव, मची चीख-पुकार

Fri, 26 Jun 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 26 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Dead body of laborer found on roadside, screams were heard
कसया। रामकोला क्षेत्र के टेकुआटार फुर्सतपुर बाजार में बृहस्पतिवार को सड़क किनारे शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान उर्दहा नंबर-1 निवासी रामकृपाल पटेल (45) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि शव को कब्जे मेंं लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

रामकृपाल पटेल बुधवार को मजदूरी करने निकले थे। देर रात तक घर नहीं लाैटे। बृहस्पतिवार को रामकोला-कसया मार्ग पर फुर्सतपुर बाजार में सड़क किनारे पड़ा दिखा। स्थानीय लोगों ने पहले उसे नशे की हालत में समझकर ध्यान नहीं दिया। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर लोगों ने पास जाकर देखा और उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन शरीर में कोई हरकत नहीं थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed