{"_id":"6712f73bc37997ac420ad3a4","slug":"dead-body-of-elderly-woman-found-in-paddy-field-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-125028-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: धान के खेत में मिला बुजुर्ग महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: धान के खेत में मिला बुजुर्ग महिला का शव
Sat, 19 Oct 2024 05:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव घोघरा और सुम्हाटार के बीच सिवान में शुक्रवार की देर शाम धान के खेत में 70 वर्षीय महिला का शव मिला। मौके पर आई पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन मौजूद लोगों ने महिला को पहचानने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घोघरा व सुम्हाटार गांव के बीच सिवान में धान के खेत में बुजुर्ग महिला का शव पड़ा था। उधर से गुजर रहे लोगों ने दुर्गंध आने पर पास जाकर देखा और शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर आ गए। घोघरा गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मंतोष शर्मा ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर आई अहिरौली बाजार थाने की पुलिस ने बुजुर्ग महिला के शव का शिनाख्त कराने का प्रयास करने लगे।
इस दौरान मौजूद रहे लोगों ने महिला की पहचान करने से इन्कार कर दिया। देखने से यह प्रतीत हो रहा था कि महिला का शव करीब एक सप्ताह पुराना है। अहिरौली बाजार थाने के एसओ दिनेश कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।ल