{"_id":"68c87946bced8ed59b08b878","slug":"dead-body-of-a-youth-found-in-kali-temple-relatives-accused-of-murder-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-145394-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: काली मंदिर में युवक का मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: काली मंदिर में युवक का मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Tue, 16 Sep 2025 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। थाना क्षेत्र के सारंग छपरा गांव के (कोटवा टोला) स्थित काली मंदिर परिसर में महराजगंज जनपद के बजही गांव के एक युवक का अर्धनग्न शव मिला। यह शव मंदिर के पुजारी के तख्त के पास जमीन पर पड़ा था। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना पर पहुंचे मृतक के बड़े भाई ने हत्या की आशंका जताई है।
सारंग छपरा गांव का काली मंदिर काफी एकांत में है। यहां के पुजारी रामकिशुन दास मंदिर में बने कटरैन के एक घर में तख्ते पर सोए थे। उन्होंने बताया कि सोमवार की भोर में जब नींद खुली तो जमीन पर लाश पड़ी था। शव पर जगह जगह मिट्टी लगा था। पैन्ट शर्ट चप्पल शव के करीब पांच मीटर दूर चबूतरे पर रखा था। पुजारी ने ग्राम प्रधान को सूचना दी। प्रधान की सूचना पर आई पुलिस पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव के पास से मिली मोबाइल से युवक की पहचान 25 वर्षीय ओमनरायन उर्फ पप्पू यादव निवासी ग्राम बजही थाना निचलौल जनपद महराजगंज के रूप में हुई। बगल के गांव सोहरौना में युवक के रिश्तेदार रिंकू यादव ने भी पहचान की। परिजनों को सूचना मिली तो बदहवास होकर पहुंचे। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।