{"_id":"629118c6b9be7729790483d7","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-pool-accused-of-murder-kushinagar-news-gkp43837262","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar: कुंडे से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar: कुंडे से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
Sat, 28 May 2022 09:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 09:54 AM IST
सार
कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
मृतक अमित उर्फ रोशन साहा। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कुशीनगर जिले पडरौना शहर के गांधीनगर (सेंट्रल बैंक रोड) निवासी एक युवक का शव रामधाम पोखरा स्थित उसके नए मकान में छत के कुंडे से लटका मिला। उसकी पत्नी का फोन आने पर भाई और परिवार के अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे। युवक की उसकी पत्नी और साले पर झगड़ा करते रहने, दहेज उत्पीड़न में फंसाने की धमकी देने और मार पीटकर हत्या करने का बड़े भाई ने आरोप लगाया है।
विज्ञापन
शहर के गांधीनगर निवासी शिवपूजन कसेरा के पुत्र वेदप्रकाश ने कोतवाल को संबोधित अपनी तहरीर में बताया है कि एक दिसंबर को उनके भाई अमित कुमार साहा उर्फ रोशन का विवाह एक दिसंबर 2021 को महराजगंज जिले के सिसवा बाजार निवासी मुन्ना कसेरा की पुत्री सलोनी के साथ हुआ था। वेदप्रकाश के मुताबिक उनके भाई की पत्नी ने फोन कर रामधाम पोखरा के निकट स्थित नए घर पर बुलाया। वहां पहुंचे तो उनके भाई का शव दुपट्टे से छत के कुंडे से लटका हुआ था। उसे उतारकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वेदप्रकाश का आरोप है कि उनके भाई की पत्नी से अक्सर ही विवाद होता था। ससुराल के लोग दहेज उत्पीड़न में फंसाने की धमकी देते थे। आरोप है कि मारपीट कर अमित की हत्या कर दी गई है। उन्होंने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग ही है। बताया जा रहा है कि अमित किसी दुकान पर रहकर काम करता था। मृतक की पत्नी और ससुराल के लोग घटना के बाद से घर पर नहीं थे।
विज्ञापन
कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चलेगा। एसपी धवल जायसवाल का कहना था कि आत्महत्या का मामला लग रह है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता चलेगा। उन्होंने बताया कि इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।