फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of a middle aged man found hanging from a noose, relatives deny it was suicide

Kushinagar News: फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, परिजनों का खुदकुशी से इन्कार

Sun, 13 Jul 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 13 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a middle aged man found hanging from a noose, relatives deny it was suicide
छितौनी। हनुमानगंज थाना के पीछे शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में सागौन के पेड़ से फंदे में लटका हुआ एक व्यक्ति का शव मिला। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं घरवालों ने आत्महत्या से इन्कार करते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


थाने से सटे गांव बोधीछपरा निवासी मोतीलाल (55) शनिवार को भोर में शौच की बात कहकर घर से निकला। कुछ घंटे के बाद थाने के पीछे खेत में मजदूरी करने गईं महिलाओं ने सागौन के पेड़ में फंदे से लटका शव देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर थाने की पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद गांव वालों ने शव की पहचान किया और परिजनों को सूचना दी। हनुमानगंज एसओ मनीष पांडेय ने बताया कि थाने के पीछे एक खेत में लगे सागौन के पेड़ में लटका एक शव मिला है। शव की शिनाख्त के बाद कब्जे में लिया गया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed