{"_id":"60d76d7e8ebc3e33571ada91","slug":"dead-body-found-in-sugarcane-field-kushinagar-news-gkp399644650","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरनही गांव का निवासी था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिरनही गांव का निवासी था युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में मिला युवक का शव
जटहा बाजार (कुशीनगर )। थाना क्षेत्र के हिरनही गांव के पास गन्ने के खेत में एक 24 वर्षीय युवक का शव मिला। शनिवार की सुबह जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण नहीं पता चल सका है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस मृत युवक का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच कर रही है। हिरनही गांव के सवांगी पट्टी टोला निवासी शारदा प्रसाद के इकलौते पुत्र शैलेंद्र (24) का शव शनिवार की सुबह घर से लगभग सौ मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में मिला। इसकी जानकारी मिलने के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए। लोगों की सूचना पर एसओ नंदा प्रसाद पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शैलेंद्र के पिता सफाई कर्मचारी हैं।
घरवालों का कहना था कि देर रात तक वह घर ही था। सब लोग सोने चले गए। सुबह उसका शव मिला। हालांकि घरवाले इस घटना के संबंध में कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। एसओ नंदा प्रसाद ने बताया कि मृत शैलेंद्र का मोबाइल मिला है। मौत की वजह पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।