{"_id":"62c727c01ac3f90a275bcd25","slug":"dead-body-found-in-minor-kushinagar-news-gkp4429569166","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनर में मिला बलकुड़िया के विनोद का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइनर में मिला बलकुड़िया के विनोद का शव
विज्ञापन
माइनर में मिला बलकुड़िया के विनोद का शव
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बलकुड़िया बाजार के बगल से गुजरने वाली माइनर में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने शिनाख्त कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बलकुड़िया बाजार के बगल से गायघाट माइनर गुजरी है। इसमें बृहस्पतिवार को सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने की बात कुछ ही देर में पूरे गांव में फैल गई। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि विनोद गुप्ता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसआई कैलाश यादव ने शव की शिनाख्त कराई। शव की पहचान बलकुड़िया बाजार निवासी विनोद चौरसिया के रूप में हुई। विनोद चौरसिया के परिवार में उनकी पत्नी और चार बच्चे हैं। वह परिवार के इकलौता कमाऊ सदस्य थे।
नेबुआ नौरंगिया थाने के एसओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि नहर में शव मिला है। उसकी शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।