{"_id":"5de2aefe8ebc3e54b4104a30","slug":"dead-boday-found-of-deer-kushinagar-news-gkp3314074154","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के किनारे मिला हिरन का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के किनारे मिला हिरन का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क के किनारे मिला हिरन का शव
खड्डा। थाना क्षेत्र के बगहवा इनार के निकट सड़क के किनारे शनिवार को हिरन का शव मिला। वह किसी वाहन की चपेट में आ गया था। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने शव को दफना दिया।
खड्डा-पडरौना मार्ग पर शनिवार को सुबह बगहवा इनार के निकट सड़क किनारे हिरण का शव मिलने की सूचना पर रेंजर बीके यादव वन कर्मियों के साथ पहुंचे। छानबीन में उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले। वन विभाग के मुताबिक, रात में सड़क पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आ जाने से हिरन की मौत हो गई होगी। उन्होंने बताया कि अक्सर बगल के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से भटककर वन्यजीव इस क्षेत्र में आ जाते हैं। वन दरोगा मिनहाज अली, बीके सिंह, हरि, प्रेम, राकेश, शिवबालक आदि ने विभागीय औपचारिकता के बाद हिरन के शव को दफना दिया।