{"_id":"5e161d138ebc3e87bb5b618f","slug":"dead-boday-found-hanging-from-tree-kushinagar-news-gkp336461069","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में घर से निकले युवक का शव मिला, विरोध में हाइवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में घर से निकले युवक का शव मिला, विरोध में हाइवे जाम
विज्ञापन
नौरंगिया के पास एनएच-28 बी पर शव रख प्रदर्शन कर रहे गांव के लोग और परिजन।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात में घर से निकले युवक का शव मिला, विरोध में हाइवे जाम
घरवालों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पोस्टमार्टम के बाद दो घंटे तक हाइवे पर शव रखकर लगाया था जाम
अमर उजाला ब्यूरो
नेबुआ रायगंज। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गांव नौरंगिया के पकड़िहवा टोला निवासी 20 वर्षीय युवक का शव बुधवार की सुबह गांव के नजदीक ही एक विद्यालय के पीछे पेड़ से लटका मिला। युवक देर रात किसी का फोन आने पर घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। इस मामले को लेकर बुधवार की शाम चार बजे पोस्टमार्टम कराकर वापस लौटे लोगों ने नौरंगिया तिराहे पर शव रखकर हाइवे जाम कर दिया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने किसी तरह से समझा बुझाकर रास्ता खाली कराया। लोग युवक की हत्या के मामले में संदिग्धों से पूछताछ व गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं।
पकड़िहवा टोला निवासी राजेंद्र चौधरी की मकान नौरंगिया तिराहा स्थित एनएच के किनारे है। पूरा परिवार यहीं रहता है। राजेंद्र का सबसे छोटा पुत्र ज्ञानेंद्र उर्फ भुअर (20) नौरंगिया तिराहे पर ही ठेला लगाता है। घरवालों के अनुसार मंगलवार की रात करीब 10 बजे किसी का फोन आने पर ज्ञानेंद्र बाहर निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। घरवाले किसी मित्र के साथ जाने की बात सोचकर सो गए। बुधवार की सुबह खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने एक विद्यालय के पीछे स्थित गन्ने के खेत के बीच पेड़ से लटकता शव देखकर शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर वापस लौटे लोगों ने शाम चार बजे नौरंगिया तिराहे पर शव रखकर एनएच 28 बी को जाम कर दिया। परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। कई बार पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई। काफी मान मनौव्वल के बाद बृहस्पतिवार तक कार्रवाई का आश्वासन देकर सड़क जाम खत्म कराया गया। परिजनों ने कार्रवाई हुए बिना शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया।
इस संबंध में एसओ नेबुआ नौरंगिया धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से जिन लोगों पर संदेह जताया गया है उनसे और मृत युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिला शव
कप्तानगंज। गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर स्थित भिउरा हसनगंज गांव के निकट रेलवे ट्रैक पर बुधवार को 40 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला। सुबह नौ बजे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रभारी एसओ विजय शंकर सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा।
0000
राकेश कुमार गौंड़ ।