फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   DCM rams into truck parked on highway, driver killed, passenger injured

Kushinagar News: हाईवे पर खड़े ट्रक मेें घुसी डीसीएम, चालक की मौत, खलासी घायल

Wed, 18 Oct 2023 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
DCM rams into truck parked on highway, driver killed, passenger injured
-बनवरिया गांव के पेट्रोल पंप के पास रात में खड़ा था ट्रक, आंधी और बारिश की वजह से हुआ हादसा
विज्ञापन

-महाराष्ट्र से मौसंबी लेकर गोपालगंज जा रहे थे पिता-पुत्र, मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं, बेटे की हालत गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से डीसीएम घुस गई। हादसा इतना भीषण हुआ कि इसमें चालक की मौत हो गई, जबकि खलासी का काम कर रहा बेटा घायल हो गया। मौसम खराब होने की वजह से हादसे की जानकारी लोगों को देर से हुई। गंभीर रूप से घायल खलासी का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। हादसा सोमवार की देर रात बनवरिया स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हाईवे पर बनवरिया एचपी पेट्रोल पंप के पास सोमवार की रात ट्रक खड़ा था। इस दौरान सामान लेकर बिहार जा रही डीसीएम खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। दुर्घटना करीब 11 बजे रात को हुई। उस समय आंधी के साथ बारिश हो रही थी। टक्कर इतनी तेज हुई कि आसपास के गांवों तक आवाज पहुंची, लेकिन लोगों ने किसी वाहन का टायर फटने का अनुमान लगाया। बारिश बंद होने के बाद लोग उधर गए तो मालवाहन में फंसे लोगों की चीख सुनकर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तमकुहीराज सीएचसी पर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बेहात थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी डीसीएम का चालक अजय विश्वकर्मा (44) को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल बेेटे अमित (25) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां से डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां पर उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पिता के साथ डीसीएम पर बेटा खलासी का काम करता है। उसे रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर तमकुहीराज नीरज कुमार राय ने बताया कि पिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। गंभीर रूप से घायल बेटे का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000
मानवता हुई शर्मशार, पिता-पुत्र को तड़पता देख ट्रक लेकर भाग निकला चालक
पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर नियम विरुद्ध तरीके से ट्रक के चालक और खलासी ने आंधी और बारिश की वजह से खड़ा कर दिया था। पीछे से जब डीसीएम ने टक्कर मारी तो आसपास ही ट्रक चालक और खलासी मौजूद थे। बारिश बंद होने के बाद हादसे की जानकारी पुलिस को देना या डीसीएम में फंसे तड़प रहे पिता-पुत्र को अस्पताल पहुंचाना उचित नहीं समझा और ट्रक लेकर भाग निकले। बारिश और आंधी के चलते आसपास के लोग भी देरी से पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर इलाज समय से मिल गया होता, तो शायद चालक की जान बच गई होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed