{"_id":"65b9757fe4c315d7260194d6","slug":"dcm-colided-to-truck-after-tyre-burst-driver-injured-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-111705-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चक्का ब्लास्ट होने से बालू लदे ट्रक से भिड़ी डीसीएम, चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चक्का ब्लास्ट होने से बालू लदे ट्रक से भिड़ी डीसीएम, चालक गंभीर
Wed, 31 Jan 2024 03:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग पर कोटवा मोड़ के पास छितौनिया गांव के सामने मंगलवार की भोर में पहिया बर्स्ट होने से डीसीएम दूसरी लेन में आ रहे बालू लदे ट्रक से टकरा गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने डीसीएम में फंसे चालक चांद मोहम्मद को निकाल कर अस्पताल भिजवाया। गांव वालों के सहयोग से ट्रक में लदे बालू को सुरक्षित रखकर यातायात बहाल कराया।
गोरखपुर से पशु आहार लेकर बिहार के बगहा जा रही डीसीएम का पहिया बर्स्ट होने से गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पल्टी खाते हुए दूसरी लेन में नौरंगिया की तरफ से आ रहे बालू लदे ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। डीसीएम चालक चांद मोहम्मद गंभीर रूप से घायल होकर केबिन में फंस गया। पुलिस ने उसे सीएचसी कोटवा भेजवाया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। डीसीएम और उसका चालक बगहा के बताए जा रहे हैं। वहीं, सफेद बालू से ओवरलोड ट्रक को छोड़कर चालक भाग गया।
0
ट्रक के नंबर पर लगा था काला पेंट
बालू लदे ट्रक को तिरपाल से ढक कर ले जाया जा रहा था। ट्रक के नंबर प्लेट की जगह ट्रक के ढाले पर नंबर लिखा था, लेकिन उस पर साला पेंट लगा था। जानकारों की मानें तो ऐसे कारोबार करने वाले लोग कार्रवाई से बचने के लिए नंबर प्लेट को छिपा देते हैं। खनन अधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा कि ट्रक पर बालू ओवरलोड होने की जानकारी होने पर कर्मचारियों को भेजा गया था। ओवरलोड के लिए जुर्माना काटने की कार्रवाई की जा रही है।