फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Daughters of Kasturba Balika Vidyalaya will become proficient in sports

Kushinagar News: खेल में निपुण बनेंगी कस्तूरबा बालिका विद्यालय की बेटियां

Sat, 13 Sep 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 13 Sep 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Daughters of Kasturba Balika Vidyalaya will become proficient in sports
पडरौना। जिले के विभिन्न ब्लॉक क्षेत्रों में स्थापित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं के खेल प्रतिभा को निखारा जाएगा। विद्यालयों में नए सत्र से खेलों के चयन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। योजना के क्रियान्वयन के लिए जनपदस्तरीय समिति गठित कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में पडरौना, कसया, तमकुहीराज, हाटा, कप्तानगंज, खड्डा समेत जिले के सभी 14 ब्लॉकों में एक-एक कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जाता है। बालिकाओं की शिक्षा के साथ ही खेलों में भी निपुण बनाने की कवायद तेज हो गई है। सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का अब अपना एक खेल होगा। एक कस्तूरबा एक खेल के माध्यम से छात्राएं खेल का अभ्यास करेंगी। सभी विद्यालय के लिए अलग-अलग खेलों का चयन किया जाएगा। इसमें छात्राओं को उन खेलों में दक्ष करने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। योजना के क्रियान्वयन के लिए पांच सदस्यीय जनपदस्तरीय समिति गठित कर दी गई है। इस संबंध में जिला समन्वयक बालिका शिक्षा पंकज गौतम ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में एक कस्तूरबा एक खेल योजना लागू किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। योजना के क्रियान्वयन के लिए जनपदस्तरीय समिति गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed