फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Daughters have become alert and are openly complaining to the police.

Kushinagar News: सजग हुईं बेटियां, पुलिस से खुलकर कर रहीं शिकायत

Tue, 08 Sep 2026 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Daughters have become alert and are openly complaining to the police.
पडरौना। महिलाओं और बेटियों को लेकर बढ़ी जागरूकता का असर दिखने लगा है। छेड़खानी, पीछा करने, अश्लील टिप्पणी और साइबर अपराध के मामलों को लेकर बेटियां सजग हुई हैं। पुलिस से खुलकर शिकायत कर रही हैं। पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई होने से बेटियों का भरोसा भी मजबूत हुआ है।
विज्ञापन

महिला थानाध्यक्ष चंदा यादव ने बताया कि मिशन शक्ति सहित विभिन्न जागरूकता अभियानों के दौरान छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा से जुड़े अधिकारों की जानकारी दी जा रही है। स्कूल-कॉलेजों में आयोजित कार्यक्रमों में छात्राओं को यह भी बताया जा रहा है कि किसी तरह की परेशानी होने पर घबराने या बात छिपाने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले कई मामलों में छात्राएं लोकलाज या डर के कारण शिकायत नहीं करती थीं। अब जागरूकता बढ़ने से वे अपनी समस्या पुलिस के सामने रखने लगी हैं। शिकायतों पर कार्रवाई और उनकी गोपनीयता बनाए रखने से पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। सीओ सदर राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार तत्काल कार्रवाई की जाती है। जागरूकता और संवाद के जरिए बेटियों को निर्भीक बनाने का प्रयास लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed