फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dates and almonds became the choice of the fasting people

Kushinagar News: खजूर, बादाम बने रोजेदारों की पसंद

Wed, 05 Mar 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 05 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dates and almonds became the choice of the fasting people
कसया। खजूर के अलावा रमजान में इस्तेमाल होने वाले सूखे मेवे जैसे बादाम, अखरोट, काजू, किशमिश और छुहाड़े रोजेदारों की पहली पसंद बने हुए हैं। इफ्तार के लिए लोग जलेबी, समोसा और पकौड़ी खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

इफ्तार के लिए ठंडे शरबत और अलग-अलग तरह के ड्राई फ्रूट्स खरीदने वालों की संख्या बढ़ी है। रमजान माह की शुरुआत के साथ ही बाजारों में रौनक लौट आई है।
सेहरी और इफ्तार के लिए जरूरी सामान खरीदने के लिए लोग बाजार पहुंच रहे है। खासतौर पर खजूर की मांग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। इसमें कलमी और कीमिया खजूर शामिल है। रमजान में खजूर की खास अहमियत होती है। पैगंबर मुहम्मद साहब भी इससे रोजा खोला करते थे। इसलिए रोजा खोलने के लिए इसे सबसे बेहतर और पारंपरिक माना जाता है। बाजारों में खजूर की कई किस्में देखने को मिल रही हैं। दुकानदार कन्हैया मद्धेशिया ने बताया कि दुकान पर जलेबी और पकौड़ी समोसा की बिक्री अधिक हो रही है।
विज्ञापन

अल्लाह की रजा के लिए रखते हैं रोजा : कसया। नगरवासी नबी हसन ने बताया कि अल्लाह की रजा के लिए आदमी एक माह तक रोजा रखता है। इसके अतिरिक्त हाथ, आंख, जुबान व कान का भी रोजा होता है। शरीर की सभी इंद्रियों का रोजा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed