फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   date increase

एकमुश्त समाधान योजना 15 दिन के लिए बढ़ी

Thu, 01 Apr 2021 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
date increase
एकमुश्त समाधान योजना 15 दिन के लिए बढ़ी
विज्ञापन

- 15 अप्रैल तक उपभोक्ता ले सकते हैं इस योजना का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। बिजली निगम ने घरेलू व निजी नलकूप के विद्युत उपभोक्ताओं को एक बार फिर राहत देते हुए सरचार्ज माफी के साथ एक मुश्त समाधान योजना को 15 दिन के लिए बढ़ा दिया है। अब 15 अप्रैल तक इस योजना का लाभ मिलेगा।

सेवरही विद्युत वितरण केंद्र पर 31 मार्च को शत प्रतिशत सरचार्ज माफी के साथ एक मुश्त समाधान योजना की अंतिम तिथि को लेकर सुबह से देर शाम तक पंजीकरण व बकाया विद्युत राजस्व जमा करने वालो का तांता लगा था। यही हाल विद्युत उपकेंद्र तरयासुजान, दुदही और तमकुहीराज का था। लेकिन सर्वर इतना धीमा था कि पंजीकरण व भुगतान में लोगों को काफी दिक्कतें आ रही थी। इस कार्य मे लगे विद्युतकर्मियों को भी दिक्कत हो रही थी। इसे देखते हुए निगम ने योजना की अवधि 15 दिन के लिए और बढ़ाये जाने का निर्देश दिया है। सेवरही विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता सुजीत कुमार गुप्ता का कहना है कि शासन ने अब इस योजना की अवधि को 15 दिन के लिए बढ़ा दिया है। उन्होंने लोगों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की भी अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed