फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   daroga died in accident

Kushinagar News: बेकाबू ट्रक ने दरोगा को मारी टक्कर, मौत

Tue, 18 Jul 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 18 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
daroga died in accident
मृतक दरोगा आनंद शंकर सिंह की फाइल फोटो।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पडरौना (कुशीनगर)। पिकअप की टक्कर से शनिवार की रात हुई तीन मौतों के मामले की विवेचना करने जा रहे कोतवाली में तैनात दरोगा आनंद शंकर सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सोमवार की सुबह करीब आठ बजे पडरौना-खड्डा रोड पर बंधू छपरा गांव के पास हुआ। वे जिस हादसे की विवेचना करने जा रहे थे वह भी बंधू छपरा गांव के पास ही हुआ था।


जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के छितईपुर गांव निवासी आनंद शंकर सिंह 1992 बैच के दरोगा थे। वे कोतवाली क्षेत्र के हलका नंबर चार के इंचार्ज थे।

शनिवार देर शाम बंधू छपरा के पास बाइक सवार तीन लोगों की पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई थी। आनंद शंकर सिंह सोमवार सुबह बाइक से इस मामले की विवेचना करने जा रहे थे। तभी उसी स्थान पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि दरोगा विवेचना के लिए जा रहे थे। इसी दौरान हादसे में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed