मारपीट के बाद कार्रवाई की मांग को लेकर दिया धरना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीराज। फोरलेन स्थित सलेमगढ टोल प्लाजा पर शुक्रवार की शाम को एक चार पहिया वाहन से मरीज लेकर जा रहे लोगों व टोला प्लाजा कर्मियों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना के विरोध में कुछ लोगों ने वहां धरना शुरू कर दिया। इसकी वजह से हाइवे पर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। तरयासुजान पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के बसडीला बुजुर्ग निवासी मोतीचंद यादव की तबियत खराब थी। शुक्रवार की शाम को परिजन उन्हें इलाज के लिए चार पहिया वाहन से गोरखपुर ले जा रहे थे। आरोप है कि सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों ने इन लोगों को रोका और बदसलूकी की। इस बात को लेकर मारपीट हो गई। घटना की जानकारी होने पर जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव अपने समर्थकों के साथ टोल प्लाजा पर पहुंचे और टोल कर्मियों पर तानाशाही और अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए धरना पर बैठ गए। इसके चलते हाइवे पर आवागमन रुक गया।
कुछ देर ही एसओ तरयासुजान निर्भय सिंह, चौकी प्रभारी तमकुहीराज महेन्द्र यादव, बहादुरपुर चौकी इंचार्ज रामचंद्र यादव फोर्स लेकर पहुंचे। विवाद की सूचना पर अगल-बगल के गांव के लोग भी धरना स्थल पर पहुंच गए। लोग टोल कर्मियों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। एसओ निर्भय सिंह ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ। इस संबंध में टोल प्लाजा प्रबंधक ऋषिकेष सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज देखकर दोषी की पहचान की जाएगी। उसी आधार पर कार्रवाई होगी।