{"_id":"5eecf2cc8ebc3e42df17f822","slug":"danger-increased-at-ap-dam-kushinagar-news-gkp3552753147","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपी बांध पर कटान का खतरा बढ़ा, अभियंताओं के साथ तहसीलदार ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एपी बांध पर कटान का खतरा बढ़ा, अभियंताओं के साथ तहसीलदार ने लिया जायजा
विज्ञापन
अहिरौलीदान में बाढ़ बचाव कार्य का निरीक्षण करते तहसीलदार व एसडीओ।
- फोटो : KUSHINAGAR
एपी बांध पर कटान का खतरा बढ़ा, अभियंताओं के साथ तहसीलदार ने लिया जायजा
तमकुहीरोड। वाल्मीकिनगर बैराज से बड़ी गंडक नदी में 75500 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से एपी बांध पर कटान का खतरा बढ़ गया है। तहसीलदार ने शुक्रवार को बंधे का निरीक्षण कर निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।
वाल्मीकिनगर बैराज से बड़ी गंडक नदी में पानी छोड़े जाने की मात्रा बढ़ गई है। बुधवार की रात में 33 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जबकि बृहस्पतिवार दिन में दो बजे 59600 क्यूसेक, चार बजे 69200 क्यूसेक और शाम छह बजे 75500 क्यूसेक छोड़ा गया। इस तरह बड़ी गंडक नदी में डिस्चार्ज बढ़ने के कारण एपी बांध पर दबाव बढ़ने और कटान का खतरा मंडराने लगा है।
इसकी जानकारी होने पर तमकुहीराज के तहसीलदार रामप्यारे ने बाढ़ खंड के अभियंताओं के साथ शुक्रवार को अहिरौलीदान में किलोमीटर 12.000 से किलोमीटर 14.500 के बीच लगभग एक अरब की लागत से चल रहे कार्यो का निरीक्षण किया। उन्होंने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अभियंताओ को तैयार रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इस दौरान बाढ़खंड तृतीय के एसडीओ श्रवण कुमार प्रियदर्शी, जेई चंद्रप्रकाश, संजय कुमार मौर्य, राजेश कुमार सिंह, सुनील यादव, नवीन शुक्ल, रमेशधर दूबे सहित अन्य लोग मौजूद थे।