{"_id":"5f43f6788ebc3ea9cb3ff3ea","slug":"dancer-death-open-kushinagar-news-gkp3629230121","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्तकी की हत्या मामले का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्तकी की हत्या मामले का खुलासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछली खाने के विवाद में गला दबाकर हुई थी नर्तकी की हत्या
पुलिस ने किया पर्दाफाश, अन्य नर्तकी और आर्केस्ट्रा संचालिका गिरफ्तार
गुरवलिया बाजार में नर्तकी रिंकी खातून की पिछले दिनों हुई थी मौत
फालोअप
अमर उजाला ब्यूरो
तुर्कपट्टी(कुशीनगर)। विगत बुधवार को तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के गुरवलिया बाजार में हुई एक नर्तकी की मौत दरअसल हत्या थी। सोमवार को पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए मामले में आर्केस्ट्रा संचालिका व एक अन्य नर्तकी को गिरफ्तार किया। दोनों ने मछली खाने को लेकर हुए झगड़ा के दौरान इस नर्तकी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। बाद में इसे बीमारी व इलाज में लापरवाही का मामला साबित करने के लिए आर्केस्ट्रा संचालक महिला अपने पति के साथ शव लेकर अस्पताल पहुंची और वहां हंगामा कर पुलिस बुला लिया था। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में गला दबाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने मामले में नए सिरे से छानबीन शुरू की थी।
एसओ जितेंद्र सिंह ने सोमवार को इस घटना का खुलासा करते हुए बताया कि विजयपुर दक्षिण पट्टी गांव की एक महिला आर्केस्ट्रा पार्टी का संचालन करती है। इसके यहां पश्चिमी बंगाल की रहने वाली दो नर्तकियां टुम्पा खातून व रिंकी खातून काम करती थीं। इनके लिए गुरवलिया बाजार में किराए का कमरा लिया गया था। गत मंगलवार रात गुरवलिया बाजार स्थित क्वार्टर पर मछली बनी थी जिसमें आर्केस्ट्रा संचालिका शोभा, नर्तकी टुम्पा खातून व रिंकी शामिल थीं। खाने-पीने के दौरान रिंकी को एक पीस मछली ही मिली। इसको लेकर तीनों में झगड़ा हो गया।
एसओ के अनुसार शोभा और टुम्पा ने मिलकर रिंकी का गला दबा दिया। बाद में अपने बचाव के लिए बगल के निजी चिकित्सक को फंसाने की योजना बनाई। रिंकी पहले से ही इस प्राइवेट चिकित्सक से इलाज कराती थी लिहाजा शव को अस्पताल गेट पर रखकर हंगामा किया गया।
विज्ञापन
एसओ जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसआई इफ्तेखार खां, हेड कांस्टेबल कुश कुमार, कांस्टेबल अनिल यादव, अमरेश प्रताप सिंह, ओमप्रकाश यादव, महिला कांस्टेबल अंजलि सिंह व साधना गिरी की टीम ने दबिश देकर आरोपितों को गुरवलिया स्थित उनके किराए के आवास से पकड़ लिया। एसओ ने बताया कि आरोपितों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। रविवार शाम उन्हें न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।