{"_id":"6a3ee2e12f4a8d588006d544","slug":"daidaya-for-killing-over-opposition-to-land-occupation-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-162565-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जमीन पर कब्जे के विरोध पर मारने के लिए दाैड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जमीन पर कब्जे के विरोध पर मारने के लिए दाैड़ाया
Sat, 27 Jun 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
हाटा। हाटा कोतवाली क्षेत्र के देवराड़ पिपरा के युवक ने गांव के ही व्यक्ति पर उसकी पुश्तैनी भूमि पर कब्जा करने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली हाटा में तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
आशुतोष कुमार गौड़ ने शिकायती पत्र में बताया है कि उसकी माता भगवती देवी के नाम खेत है जिस पर उनका परिवार वर्षों से खेती करता चला आ रहा है।
आरोप है कि गांव के ही रणजीत सिंह उक्त भूमि पर लगातार हस्तक्षेप करते रहे हैं। न्यायालय ने विवादित भूमि पर उसके कब्जे में किसी प्रकार का हस्तक्षेप न करने का आदेश दिया है। उसके बाद भी 19 जून 2026 की सुबह करीब सात बजे रणजीत सिंह ट्रैक्टर लेकर विवादित भूमि पर पहुंचे और खेत की मेड़ जोतकर जबरन कब्जा करने की कोशिश की।
विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया और मारने के लिए दौड़ा लिया। किसी तरह जान बचाकर वह वहां से भाग निकला। कोतवाल संजय दुबे ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद