{"_id":"6612ff344348337b1d05dc86","slug":"cylinder-burst-in-fire-due-to-unknown-reasons-five-huts-burnt-mother-and-daughter-burnt-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-115146-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अज्ञात कारणों से लगी आग में सिलिंडर फटा, पांच झोपड़ियां जलीं, मां-बेटी झुलसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अज्ञात कारणों से लगी आग में सिलिंडर फटा, पांच झोपड़ियां जलीं, मां-बेटी झुलसीं
Mon, 08 Apr 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम दुबौली के टोला पटखौली में रविवार को लगी आग में पांच झोपड़ियां राख हो गईं। सिलिंडर फटने से अफरातफरी मच गई। वहीं, एक झोपड़ी में बंधी गाय की रस्सी खोलने गईं मां-बेटी भी झुलस गईं। झुलसी मां-बेटी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। ट्रैक्टर-ट्राॅली और घर-गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। फायर ब्रिगेड ने गांववालों की मदद से आग पर काबू पाया।
सुबह करीब 11 बजे लगी आग देखते ही देखते कई घरों को चपेट में ले ली। एक झोपड़ी में रखा सिलिंडर फट गया। लोगों ने फायर ब्रिगेड व सेवरही पुलिस को सूचना दी। इस बीच गाय की रस्सी खोलने गई सुनैना देवी व उनकी बेटी मनीषा भी आग की लपटों से झुलस गईं। उन्हें सेवरही सीएचसी सें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। दुखी यादव की ट्रैक्टर-ट्राली जल गई। एक गाय व दो बकरियां भी जलकर मर गईं। दो भैंसें झुलस गई हैं। जबतक आग पर काबू पाया गया, तब तक रामचंद्र, विनोद, हीरालाल, गुड्डू, रामईश्वर समेत पांच लोगों की झोपड़ियां और उसमें रखा सामान, रामईश्वर की पांच कट्ठा गेहूं की फसल राख हो गई। तमकुहीराज तहसीलदार चंदन शर्मा, राजस्व निरीक्षक जयंत गुप्ता, लेखपाल शैलेंद्र पांडेय आदि पहुंचे और क्षति का जायजा लिया। बाद में तहसीलदार के निर्देश पर सभी अग्निपीड़ितों में कंबल, चिउरा व गुड़ आदि का वितरण कराया गया। ग्राम प्रधान से पीड़ित परिवार के लिए भोजन आदि का प्रबंध करने का भी निर्देश दिया गया।बाद में राजस्व निरीक्षक ने आगलगी में हुई क्षति का आकलन कर अपनी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी।
शार्ट सर्किट से लगी आग
बनकटा बाजार। चौरा खास थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नारायनपुर कोठी में रविवार को सुबह 5 बजे के करीब आग लग गई। एक- रिहायशी छप्पर का मकान जलकर राख हो गई। आग की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। पीड़ित जगदीश गुप्ता ने बताया कि सुबह हम सभी परिवार के लोग सोए थे, इसी दौरान आग लगी। आग में घरेलू सामान जलकर राख हो गया। लेखपाल पीयूष धर द्विवेदी मौके पर पहुंचकर अपनी रिपोर्ट तैयार की।