फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cyclonic storm: Two died due to lightning and falling of branches, power went out in 200 villages including the city

चक्रवाती तूफान : बिजली व डाल गिरने से दो की मौत, शहर समेत 200 गांवों की बत्ती गुल

Tue, 21 May 2024 05:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 21 May 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Cyclonic storm: Two died due to lightning and falling of branches, power went out in 200 villages including the city
चक्रवात से मठिया प्रसिद्ध तिवारी गांव में क्षतिग्रस्त पोल व तार पर गिरा पेड़। 
पडरौना। शहर के अलावा आसपास के इलाकों में सोमवार को आए चक्रवाती तूफान के बीच बिजली गिरने से दो लोगों की जान चली गई। पेड़ की डालियां टूटकर गिरने से तीन लोग घायल हो गए। जगह-जगह बिजली के तार पर पेड़ गिरने से शहर समेत करीब 200 गांवों की बिजली ठप हो गई। 100 से अधिक पोल टूट गए। शहर के कोतवाली रोड और यूएनपीजी कॉलेज के पास पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित रहा। चार दिन पहले ऐसे ही तूफान ने सेवरही और दुदही इलाके में तबाही मचाई थी।
विज्ञापन

तापमान में उतरा-चढ़़ाव के बीच सोमवार को सुबह 6:30 बजे अचानक मौसम बदल गया और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। पडरौना शहर से सटे इलाकों में चक्रवाती तूफान आ गया। आंधी के दौरान बगीचे में आम बीनने गई नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के देवतहा बाली के सुलेमान देवान की 14 वर्षीय भांजी साहिना खातून पर बिजली गिर गई। उसकी मौत हो गई, जबकि अन्य बच्चे बाल-बाल बच गए। महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के रायपुर सिसवा गांव निवासी सफीक की 14 वर्षीय बेटी साहिना खातून ननिहाल में आई थी। घटना के बाद पहुंचे घर वाले किशोरी का शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी हरेंद्र कुशवाहा का 12 वर्षीय बेटा राहुल घर के सामने पेड़ से गिरे आम बीनने के लिए हमउम्र बच्चों के साथ दौड़ पड़ा। इस दौरान पेड़ की डाल टूटकर राहुल के ऊपर गिर गई। उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके अलावा रामकोला थाना क्षेत्र के नदवा गांव निवासी 20 वर्षीय अरमान के ऊपर छत से ईंट गिरने से उसका सिर फट गया। रामपुर भाठ के 70 वर्षीय गामा के ऊपर पेड़ की टहनी गिरने से वह घायल हो गए। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के खेसिया गांव के खाखर टोला निवासी 40 वर्षीय दीपराज चौहान के ऊपर दीवार गिरने से वह घायल हो गए। घटना के दौरान वह बगीचे की रखवाली कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी में जगह-जगह पोल गिरने और तार टूटने से पडरौना शहर के अलावा जरार, मनिकौरा और कोटवा बिजली उपकेंद्रों से जुड़े 100 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सोनवल गांव के मन्नी टोले में हाई टेंशन दो पोल टूट गए। इसके अलावा सिंधुआ, बावली चौक बलुचहा रोड, खड्डा रोड, शायरी मंदिर के पास, केवल छपरा गांव समेत कई स्थानों पर 100 से अधिक बिजली के पोल टूट गए। रविंद्र नगर बिजली उपकेंद्र की मेन लाइन एक घंटे प्रभावित रही।

------
चक्रवाती तूफान के चलते पेड़ उखड़कर बिजली के तारों पर गिर गए। तार टूटने और पोल गिरने से आपूर्ति ठप है। पेट्रोलिंग कर इसे ठीक करने में कर्मचारी जुटे हैं। मैं सुबह खुद क्षेत्र में हूं। शहरी के आधे हिस्से की आपूर्ति दोपहर तक बहाल कर दी गई। बाकी प्रभावित स्थानों पर देर शाम तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी। -इंद्रराज यादव एक्सईएन बिजली निगम पडरौना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed