फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cyclist injured in road accident diesCyclist injured in road accident dies

Kushinagar News: सड़क दुर्घटना में घायल साइकिल सवार की मौत

Mon, 29 Jul 2024 05:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 29 Jul 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Cyclist injured in road accident diesCyclist injured in road accident dies
सुकरौली। हाटा कोतवाली के जोल्हिनिया के समीप शनिवार की रात बाइक और साइकिल में टक्कर हो गई। इस घटना में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। साइकिल सवार युवक की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने उसे गोरखपुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हाटा कोतवाली के गनेशपुर गांव के 20 वर्षीय किशन शनिवार की रात करीब आठ बजे साइकिल से सुकरौली की तरफ आ रहे थे। उसी समय एक बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इस घटना में किशन गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली पहुंचाया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। मेडिकल काॅलेज में इलाज़ के दौरान देर रात किशन की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। किशन अपने घर का एक मात्र कमाऊ सदस्य था। वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पंचनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed