फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cyclist dies due to bike accident

Kushinagar News: बाइक की चपेट से साइकिल सवार की मौत

Thu, 23 Feb 2023 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 23 Feb 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Cyclist dies due to bike accident
बनकटा बाजार। चौरा खास थाना क्षेत्र के बलियवा-मुसहरी मार्ग पर बुधवार को बाइक की चपेट में आने से घायल साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। साइकिल सवार के सिर में गंभीर चोट लगी थी। दुर्घटना में बाइक सवार दो बच्चियां भी घायल हो गईं। उनका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर में कराया गया।
विज्ञापन

चौराखास थाना क्षेत्र के बलियवा मुसहरी टोला निवासी केशवर चौहान (60) बुधवार की सुबह घर से साइकिल से कोटेदार के पास राशन लेने जा रहे थे। अभी वह बनकटा बाजार से फाजिलनगर की ओर जाने वाली मुख्य सड़क करजही मोड़ पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

इसी बीच बाजार की तरफ से तेज रफ्तार से आई बाइक की चपेट में वह आ गए। इससे केशवर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें आनन-फानन में तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया। वहां के डॉक्टर ने हालत गंभीर बताकर उनको जिला अस्पताल भेज दिया, जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी ज्ञानती का रो- रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed