फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cyclist and bike rider died in road accident

Kushinagar News: सड़क हादसे में साइकिल और बाइक सवार की मौत

Thu, 14 Mar 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 14 Mar 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Cyclist and bike rider died in road accident
रामकोला। सड़क हादसे में साइकिल सवार और बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बुधवार की देर शाम रामकोला-पडरौना मार्ग पर पपउर गांव के सामने किसी अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की सूचना पर साइकिल सवार के घर वाले सीएचसी पहुंच गए, जबकि बाइक सवार युवक की पहचान देर रात तक नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के पकड़ी बांगर गांव निवासी 55 वर्षीय चंद्रिका प्रसाद साइकिल से रामकोला किसी काम से गए थे। काम निपटाने के बाद देर शाम लौट रहे थे। अभी वह पपउर गांव के सामने पुलिया के पास पहुंचे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने उनको और बाइक में टक्कर मार दी। साइकिल सवार चंद्रिका और बाइक सवार की की मौत हो गई। दोनों की लाश एक पास सड़क किनारे राहगीरों ने देखी तो शोर मचाया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी लेकर गई। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चंद्रिका प्रसाद की जेब से मिले आधार कार्ड से इनकी पहचान कर घर वालों को सूचना दी। चंद्रिका रामकोला बौद्ध मंदिर पर रहते थे। वहीं, बाइक सवार युवक की पहचान नहीं हो सकी। उसकी जेब से पुलिस को मोबाइल फोन मिला है। लेकिन, मोबाइल टूट जाने और लॉक होने के कारण युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बाबत सीओ उमेश चंद भट्ट ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत हुई है। एक शव की पहचान नहीं हो सकी है। उसके पास से मिले मोबाइल के जरिए उसकी पहचान करने की कोशिश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed