फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   cycle tour

साइकिल से निकले हैं प्रकृति के प्रति प्रेमभाव जागृत करने

Fri, 05 Feb 2021 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
cycle tour
साइकिल से निकले हैं प्रकृति के प्रति प्रेमभाव जागृत करने
विज्ञापन

19 जनवरी को गुजरात के द्वारिका से साइकिल यात्रा की हुई थी शुरुआत
साहसिक साइकिल अभियान सराहनीय और अनुकरणीय : रजनीकांत
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। क्रीड़ा भारती और टाइगर ग्रुप ऑफ एडवेंचर नागपुर के तत्वावधान में गुजरात के द्वारिका से अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर जा रही साइकिल साहसिक यात्रा का कुशीनगर में बृहस्पतिवार को स्वागत हुआ। 19 जनवरी को प्रारंभ हुई इस साइकिल यात्रा का समापन 13 फरवरी को ईटानगर में होगा। यह साइकिल यात्रा 3900 किलोमीटर की दूरी तय कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगी।

साहसिक साइकिल यात्रा में शामिल सदस्य रविंद्र तरारे, संदीप वैद्य, प्रसाद देश पांडेय, श्रीकांत यूके, विजय भाष्कर व नामदेव राऊत ने बताया कि इस साइकिल यात्रा का मकसद आने वाली पीढ़ियों में प्रकृति प्रेम बढ़ाना है। युवाओं के लिए यह साइकिल यात्रा प्रेरणादायक सिद्ध होगी। कुशीनगर में स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता, जल संरक्षण, ईंधन बचाने आदि महत्वपूर्ण विषयों पर निरंतर जागरूकता जरूरी है। इसके लिए चला अभियान सराहनीय व अनुकरणीय है। विधायक ने इनके साहसिक अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर क्रीड़ा भारती कुशीनगर के अध्यक्ष पवन उपाध्याय, डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, डॉ. अरुण कुमार प्रजापति, क्रीड़ा भारती गोरक्ष प्रांत के मंत्री बीएन मिश्र, जिला मंत्री अनिल कुमार मिश्र, दिव्येंदु मणि त्रिपाठी, ओमप्रकाश जायसवाल, जिला कुश्ती संघ के सदस्य शिवम उपाध्याय, विवेक गोंड, रजनीश श्रीवास्तव, दीप मिश्र, शिशिर कुमार, दिनेश गुुप्ता, पवन पांडेय, अनिल मल्ल, मनीष सिंह, बाबू चकमा, एसपी सिंह, गुड्डू गुप्त, राजेश गुप्त, राधे यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed