फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   cyber crime of 1.20 lakh

Kushinagar News: सीएससी संचालक से 1.20 लाख की ठगी

Sun, 15 Jan 2023 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
cyber crime of 1.20 lakh
सीएससी संचालक से 1.20 लाख की ठगी
विज्ञापन

- संचालक ने पुलिस को दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
समउर बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के समउर बाजार निवासी सहज सेवा केंद्र संचालक से साइबर ठगों ने डिटिजल सिग्नेचर सर्टिफिकेट व ग्राहक उपलब्ध कराने के एवज में 1.20 लाख रुपये दो बैंक खातों में भुगतान करा लिया। ठगी की जानकारी होने पर संचालक ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
पटहेरवा (हतवा) निवासी नौशाद अंसारी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वह सहज जनसेवा केंद्र संचालित करते हैं। चार जनवरी को एक व्यक्ति ने फोन किया। उधर से बताया कि नई दिल्ली की एक कंपनी से बोल रहा है। उसकी कंपनी डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट व ग्राहक उपलब्ध कराने का काम करती है। उसने सबसे पहले पांच डीएससी 750 रुपये लेकर उपलब्ध करा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद पांच अलग-अलग नंबर से फोन आए और बताया गया कि उसके पास ग्राहकों की संख्या बढ़ गई। इसके लिए पहले दिए गए बैंक खाते में डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट के माध्यम से धन भेज दे और उसे धन उपलब्ध होते ही ग्राहकों की डीएससी व कमीशन वापस भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह छह बार में दो बैंक खातों में सहज जनसेवा केंद्र के संचालक से कुल 1,19,412 रुपये जमा करा लिया। इसके बाद संचालक ने डीएससी व कमीशन की मांग की तो वह उसे तरह-तरह की धमकी व हीलाहवाली करने लगे। बाद में मोबाइल नंबर ही बंद कर दिए। इसके बाद संचालक को ठगी का मामला लगा तो पुलिस से शिकायत की।

इस संबंध में थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पीड़ित को साइबर सेल से भी संपर्क करने को कहा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed