फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   culpable homicide case against nine

सोनरा नाले में मिला था युवक का शव

Mon, 23 Aug 2021 10:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
culpable homicide case against nine
नौ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस
विज्ञापन

बीते 21 अगस्त को पोखरभिंडा स्थित सोनरा नाले में मिला था शव
संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा। पोखरभिंडा स्थित सोनरा नाले में मिले अज्ञात शव की पहचान के बाद उसके बेटे की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज कर लिया है। गांव के ही नौ लोगों के खिलाफ धमकी देने और साजिश के तहत गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

क्षेत्र के बिंदवलिया गांव निवासी अभिमन्यु यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उनके पिता चंद्रबली यादव बीते 18 अगस्त को घर से बिना बताए निकले थे। 21 अगस्त को क्षेत्र के पोखरभिंडा स्थित सोनरा नाले में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर 22 अगस्त को इनकी पहचान की गई थी। अभिमन्यु ने कुछ लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी और बताया कि उन्हें शक है कि इन लोगों ने ही रंजिशवश उनके पिता की हत्या की है। पुलिस ने अभिमन्यु की तहरीर पर बिंदवलिया गांव के ही भागीरथी, राजेश, अजय, प्रमोद समेत नौ लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पटहेरवा थाने के प्रभारी एसओ रामसहाय चौहान ने बताया कि नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed