फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cub dies in a fight between violent animals

Kushinagar News: हिंसक जानवरों की आपसी भिड़ंत में शावक की मौत

Tue, 04 Mar 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 04 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Cub dies in a fight between violent animals
खड्डा। जिले से सटे विहार के टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन क्षेत्र में हिंसक जानवरों की आपसी भिड़ंत में शावक तेंदुए की मंगलवार को मौत हो गई। इसकी जानकारी होने के बाद वन विभाग की टीम ने शावक का पोस्टमार्टम कराया और शव को दफना दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हिंसक जानवरों के हमले से चोट लगने से मौत बताई गई है। कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र से वीटीआर के मदनपुर वन क्षेत्र के जमुनिया जंगल में गंडक नदी किनारे वन कर्मचारियों की पेट्रोलिंग टीम ने शव को देख उच्चाधिकारियों को सूचित किया। डीएफओ पीयूष कुमार बरनवाल के नेतृत्व में वनपाल, वनकर्मी और जीव वैज्ञानिकों की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वीटीआर के वन संरक्षक सह क्षेत्र निदेशक डॉ. नेशामणी के. ने बताया कि मंगलवार की सुबह मदनपुर वन क्षेत्र के वनकर्मियों की पेट्रोलिंग के दौरान एक शावक तेंदुआ का शव मिलने की सूचना मिलने पर जांच की गई।
विज्ञापन

निदेशक ने बताया कि घटनास्थल पर अधिकारियों की ओर से जांच-पड़ताल में प्रथमदृष्टया यह पता चला है कि एक बड़े और एक छोटे तेंदुआ के बीच आपसी भिड़ंत होने के कारण छोटे तेंदुए की मौत हो गई है। निदेशक ने बताया कि मृत तेंदुए की उम्र करीब पांच से छह माह थी और वह नर तेंदुआ था।
विज्ञापन

घटनास्थल पर वन प्रमंडल दो के डीएफओ पीयूष बरनवाल, रेंजर नसीम अहमद अंसारी, डॉ. मनोज कुमार टोनी, बॉयोलॉजिस्ट सौरभ कुमार समेत वनपाल वनरक्षी व वनकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed