Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Crowds throng the markets on Dhanteras it took an hour to cover a distance of 100 meters.

Kushinagar News: धनतेरस पर बाजार में उमड़ी भीड़, एक घंटे में तय हुई 100 मीटर की दूरी

Sat, 07 Nov 2026 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Crowds throng the markets on Dhanteras it took an hour to cover a distance of 100 meters.
सुबह से लेकर देर शाम तक बाजारों में रही चहल-पहल
विज्ञापन

सुकरौली। धनतेरस पर मंगलवार को कस्बे में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। बाजार में सुबह से देर शाम तक चहल-पहल रही। दिनभर जाम से कस्बे में लोग परेशान रहे। जाम का आलम यह था कि वाहनों को 100 मीटर की दूरी तय करने में एक घंटे तक का समय लग गया।
धनतेरस के दिन बाजार में किराना, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स सहित अन्य दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ से कारोबारियों के चेहरे खिल उठे। बाजार में खरीदारी का उत्साह देखकर कहीं भी आर्थिक तंगी का असर नजर नहीं आया। लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

सबसे अधिक भीड़ पेट्रोल पंप से शांति नगर तक रही। यहां हाईवे की सर्विस लेन पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। करीब 100 मीटर की दूरी तय करने में चार पहिया वाहनों को एक घंटे तक का समय लगा, जबकि दोपहिया वाहन चालकों को भी आधे घंटे से अधिक जाम में फंसे रहना पड़ा। नहर रोड के आसपास स्थिति सबसे विकट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विस लेन संकरी होने के साथ ही दुकानदारों ने उस पर सामान सजा रखा था। हाईवे से सटी जगहों पर भी कहीं-कहीं सामान रखे जाने और ठेला-पटरी वालों की मौजूदगी से भीड़ बढ़ गई। इसके बावजूद बाजार में खरीदारी का उत्साह कम नहीं हुआ। किराना और कपड़ों की दुकानों पर विशेष भीड़ रही। इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर भी ग्राहक पहुंचे। धनतेरस पर बाजार की रौनक ने त्योहार की खुशियों और खरीदारी के उत्साह को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed