फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Crowds of devotees gathered at Shiva temples, Har Har Mahadev echoed

Kushinagar News: शिवालयों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला, हर-हर महादेव की रही गूंज

Tue, 22 Jul 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 22 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees gathered at Shiva temples, Har Har Mahadev echoed
कुबेरस्थान शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए खड़े श्रद्धालु। संवाद 
पडरौना। सावन के दूसरा सोमवार को नगर समेत जिले के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस दौरान शंख ध्वनि और हर हर महादेव के जयघोष से शिवालय गूंज उठे। मंदिर परिसर में लोगों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे। सभी शिवालय परिसरों में मेले जैसा माहौल रहा। जिले के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भोर में श्रद्धालु जुटने शुरू हो गए। श्रद्धालुओं ने भांग, धतूर, बेलपत्र और गंगाजल आदि अर्पित कर शिवालयों में जलाभिषेक किया। नगर के भारतीय शिवाला मंदिर, प्राचीन कुबेरस्थान शिवमंदिर, करहिया शिवमंदिर, पथलेश्वरनाथ शिव मंदिर, भन्नुनाथ शिवमंदिर, लमुहा शिवमंदिर, सिद्घनाथ समेत सभी शिव मंदिरों में सोमवार की भोर से लेकर देर शाम तक लोगों ने पूजा की।
विज्ञापन

तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही क्षेत्र में सावन के दूसरे सोमवार पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बांसी व गंडक नदी में स्नान कर जल भरा और शिव मंदिरों में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के गोड़रिया स्थित कुटिया स्थान परिसर क्षेत्र के लोगों ने कशल यात्रा निकालकर शिवालय में जलाभिषेक किया। इस दौरान भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू, डाॅ. राजन सिंह, डॉ. निधि सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के खजुरी बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, पुष्प और गंगाजल अर्पित कर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान अनिल मिश्र, रामशवारे यादव, अनिल विश्वकर्मा, मधई रौनियार, अनिल गुप्ता, चंदन वर्मा, राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकोल प्रतिनिधि के अनुसार श्रावण के दूसरे सोमवार को कस्बा स्थित प्राचीन धर्मसमधा मंदिर, अमवा धाम शिवमंदिर, कुसम्ही पोखरे का शिव मंदिर और उर्दहा शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लग गई। जहां शिवभक्तों ने हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed