{"_id":"63d6b4d53b8a113533289072","slug":"crossroads-will-be-under-camera-surveillance-important-places-will-be-monitored-kushinagar-news-gkp4658216127-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कैमरे की निगरानी में रहेंगे चौराहे, प्रमुख स्थानों की रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कैमरे की निगरानी में रहेंगे चौराहे, प्रमुख स्थानों की रहेगी नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैमरे की निगरानी में रहेंगे चौराहे, प्रमुख स्थानों की रहेगी नजर
- पुलिस चौकी और थाने से हो सकेगी निगरानी
तमकुहीरोड। सेवरही कस्बा अब सीसी कैमरे की निगरानी में होगा। कस्बे में प्रवेश करने वाले सभी स्थानों के साथ भीड़भाड़ वाले चौराहों पर सेवरही पुलिस ने सीसी कैमरा लगा दिया है। इसकी मॉनीटिरिंग सेवरही पुलिस चौकी और थाने से की जाएगी।
एसपी के निर्देश पर सेवरही पुलिस ने थाने को सुसज्जित करने के साथ थाना क्षेत्र के महत्वपूर्ण व्यावसायिक केंद्र सेवरही कस्बे में अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सेवरही पुलिस ने सीसी रोड पर स्थित आजाद चौक, पुरानी पुलिस चौकी चौराहा, पिपराघाट मार्ग के चनरी चौराहा, तिवारीपट्टी मार्ग के जीन बाबा स्थान, तमकुहीराज मार्ग के बनरहा रेगुलेटर, दमकला घाट, बनरहा तिराहा, मालगोदाम चौक, रेलवे स्टेशन सहित कस्बे में प्रवेश करने वाले सभी स्थानों और अन्य सभी चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया है। इनकी मॉनीटिरिंग सेवरही पुलिस चौकी और सेवरही थाने से चौबीस घंटे की जाएगी। शनिवार रात में सेवरही के थानाध्यक्ष संजय कुमार ने पुलिस बल के साथ कस्बे में अपराध नियंत्रण को लेकर लगाए गए सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच पड़ताल की और लोगों से बातचीत कर लगाए गए कैमरों के फायदे बताए। पुलिस का कहना है कि इससे कस्बे में चोरी, छिनैती व अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय देवड़ा, प्रांतीय संगठन मंत्री अमरनाथ गुप्ता, निवर्तमान चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, मायाशंकर निर्गुणायत, छोटेलाल वर्मा, पप्पू जायसवाल, लव जायसवाल सहित अन्य लोगों ने पुलिस के इस कार्य की सराहना की है।