फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   crop affected by rain hail

आंधी, बारिश व ओलावृष्टि से फसल प्रभावित

Fri, 30 Mar 2018 11:31 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Fri, 30 Mar 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
crop affected by rain hail
अाेलावृिष्टष्टि - फोटो : amar ujala
 पडरौना। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे के बाद मौसम में अचानक आए परिवर्तन से किसानों की सांसे टंग गई। करीब एक घंटे तक धूल भरी आंधी चलने से कई घरों का टिनशेड उड़ गया। पेड़ गिरने और तार-पोल गिरने से कई जगह आवागमन प्रभावित हो गया। इसके बाद जिले भर में छिटफुट बारिश व ओलावृष्टि भी हुई। आंधी के बीच कई जगह आग लगने की भी घटनाएं हुईं। आंधी व ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

सेवरही प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में दुर्गा राइस मिल के सामने ठकरहा जाने वाले मार्ग पर बिजली का खंभा गिर गया। संयोग अच्छा था कि सड़क पर उस वक्त आवागमन रुका था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इसके अलावा कस्बे व आसपास के ग्रामीण इलाकों में कई जगह पोल व पेड़ गिरने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार धूल भरी आंधी के चलते जगह-जगह लगे बैनर व साइन बोर्ड उड़ गए। भैसहा गांव में गंडक नदी के किनारे शनिवार को लगने वाले मेला में पहुंचे श्रद्धालु इधर-उधर छिपने लगे। तेज हवा और बारिश के चलते किसान गेहूं की फसल खराब होने की आशंका से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार शाम को अचानक हुए मौसम परिवर्तन से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रामकोला कस्बे समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में ओलावृष्टि व बारिश के चलते फसलें प्रभावित हुई हैं।
पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार तेज आंधी के चलते सौरहा खुर्द के चरिघरवा चौराहे पर स्थित एक व्यक्ति की रिहायशी झोपड़ी गिर गई। इसके अलावा क्षेत्र के कई जगहों पर विद्युत पोल टूट गए। नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग पर पोल टूट जाने से आवागमन घंटों प्रभावित हुआ। नेबुआ रायगंज प्रतिनिधि के अनुसार नौरंगिया से घुघली जाने वाली सड़क पर कोटवा मोड़ के पास तथा कौआसार में सड़क पर पेड़ गिर जाने से दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। गांववालों की मदद से पेड़ों को काटकर सड़क से हटाया गया, तब जाकर आवागमन शुरू हो सका। कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार तेज आंधी, बारिश व ओलावृष्टि के चलते जगह-जगह गेहूं की फसल प्रभावित हुई है। आम के बौर को भी काफी नुकसान पहुंचा है। कई जगह तार टूटने की वजह से बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई है। 
टीनशेड की चपेट में आकर राहगीर घायल
पकड़ियार बाजार। 
शुक्रवार की शाम को आई तेज आंधी, बारिश व ओलावृष्टि के दौरान पकड़ियार बाजार के पास एक व्यक्ति टिनशेड की चपेट में आने से घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे एक निजी अस्पताल भेजवाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। 

रामकोला थाना क्षेत्र के पिपरावर सीवान निवासी रमाशंकर गुप्ता शुक्रवार को अपना ट्रैक्टर बनवाने के लिए पकड़ियार बाजार में आये थे। ट्रैक्टर बनवाकर शाम के वक्त वह घर लौट रहे थे। तेज हवा और तूफान के चलते एक दुकान के ऊपर रखा गया टीन शेड की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed