{"_id":"65ca984603fb08e8790c37c4","slug":"criminal-shot-in-encounter-with-police-arrested-kushinagar-news-c-205-1-ksh1007-112442-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार
Tue, 13 Feb 2024 03:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 13 Feb 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। मिश्रौली नहर के पास सोमवार की भोर में मुठभेड़ के दौरान पडरौना कोतवाली पुलिस की गोली से बदमाश घायल हो गया। गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के नइया पार खुर्द गांव निवासी बदमाश संदीप उर्फ मोनू गोंड़ के पैर में गोली लगी है। पुलिस कस्टडी में उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि संदीप लूट की घटना में शामिल रहा है। उसके पास से दस हजार रुपये, लूट का एक मोबाइल फोन, एक पिस्टल और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है।
वहीं, स्वॉट और अहिरौली पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों को दबोच लिया। दोनों बदमाश गोरखपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस का दावा है कि ये बदमाश लूट की कई वारदातों में शामिल रहे हैं।
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि पुलिस और स्वाॅट टीम को जानकारी मिली कि अहिरौलीबाजार थाना क्षेत्र के टीकर नहर पुलिया के पास से दो बदमाश गुजरने वाले हैं। पुलिस ने पुलिया के पास घेराबंदी कर बाइक सवार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों की पहचान गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के लक्षमनपुर गांव निवासी संदीप कुमार, एम्स थाना क्षेत्र के माड़ापार निवासी राज कृष्ण पासवान के रूप में की। उनके पास से लूट के 20,000 रुपये, एक तमंचा, दो मोबाइल और घटना में शामिल बाइक बरामद की गई है। बदमाशों ने कुछ दिन पहले थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दिया था।