{"_id":"5720fd464f1c1b1a5fa91d10","slug":"youth-dies-in-road-accident-in-hata","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
कुशीनगर
Updated Wed, 27 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा। हाटा गौरी बाजार मार्ग स्थित मोतीपाकड़ श्रीकांत गांव के सामने मंगलवार की रात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
मंगलवार की रात हाटा कोतवाली के गांव बलुआ रामपुर श्रीपाल निवासी 30 वर्षीय अखिलेश मिश्रा किसी काम से मोतीपाकड़ चौराहे पर आए हुए थे। कार्य पूरा करने के बाद वह बाइक से घर वापस जाने के लिए जैसे ही चले कि सामने से आ रहे चार पहिया वाहन ने चपेट में ले लिया।
चार पहिया वाहन के टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उन्हें हाटा सीएचसी पर पहुंचाया गया। जहां घायल की हालत काफी नाजुक होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
परिवार के लोग उन्हें गोरखपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में युवक की मौत हो गई। मौत हो जाने पर परिवार के लोग शव लेकर थाने आ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि कार का चालक वाहन छोड़कर भाग गया। चार पहिया वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। युवक के परिवार के लोगों की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।