फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   young man dead in vapi

शिवपुर बुजुर्ग के युवक की वापी में मौत

Tue, 05 Dec 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 Dec 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
young man dead in vapi
गुजरात के वापी में चपेट में आने से दुर्गेश की मौत की सूचना पर उसके दरवाजे पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
कुबेरस्थान। कसया थाना क्षेत्र के शिवपुर बुजुर्ग की कोहर टोली निवासी 22 वर्षीय युवक की मंगलवार को गुजरात प्रांत के वापी शहर में काम के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। मोबाइल पर मौत की सूचना घरवालों को मिली तो कोहराम मच गया। घर के कई सदस्य व रिश्तेदार तत्काल वापी शहर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


शिवपुर बुजुर्ग के कोहर टोली निवासी कांता यादव का 22 वर्षीय पुत्र दुर्गेश करीब चार वर्ष से ही गुजरात के वापी शहर में एक प्राइवेट कंपनी में वेल्डर का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को भी वो कंपनी में बेल्डिंग का कार्य कर रहा था। अचानक करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। वहां से घरवालों को मोबाइल पर घटना की सूचना दी गई। घरवालों की चीख पुकार सुनकर गांव के लोगों को इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed