{"_id":"e99efea53b588a9310d70f81f2c12220","slug":"woman-killed-in-accident-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में महिला की मौत
kushinagar beauro
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
हाटा। हाइवे पर स्थित सुबुधिया खुर्द गांव के सामने शुक्रवार की देर शाम सुकरौली से दवा कराकर लौट रही महिला को गोरखपुर की तरफ से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया।
जिससे महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। अहिरौली बाजार थाना के गांव बरसैना की रहने वाली इंद्रावती देवी 30 वर्ष अपने पति अमरजीत के साथ साइकिल से दवा कराकर घर लौट रही थीं।
वह अभी हाइवे स्थित सुबुधिया खुर्द गांव के पास पहुंची थीं कि सामने गोरखपुर की तरफ से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में महिला का पति छिटक कर दूर गिर गया जबकि महिला ट्रक के पहिये के नीचे आ गई। जिसकी वजह से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके से ट्रक लेकर भाग रहे चालक को सूचना मिलने पर सुकरौली पुलिस चौकी के पास पुलिस ने पकड़ लिया। घटना की सूचना पर पहुंची अहिरौली बाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।