फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   with Family attempted self-immolation

परिवार संग आत्मदाह की कोशिश 

Mon, 20 Jun 2016 11:39 PM IST
Kushinagar 
Kushinagar  Updated Mon, 20 Jun 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
with Family attempted self-immolation
पुलिस दंपति और बच्चों को थाने ले गई। - फोटो : अमर उजाला
 अपनी जमीन से ही बेदखल किए जाने से पीड़ित शख्स ने सोमवार को एसडीएम दफ्तर के सामने आत्मदाह की कोशिश की। इसी बीच वहां मौजूद होमगार्डों ने उन्हें पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस परिवार के सभी सदस्यों को लेकर थाने चली गई।
विज्ञापन


खड्डा थाना क्षेत्र के महदेवा गांव में शिवनारायण की छह डिस्मिल पुश्तैनी जमीन थी, जिस पर उनकी झोपड़ी भी थी। बाढ़  के भय से नदी के इस पार पनियहवा में वह झोपड़ी बनाकर परिवार समेत रहने लगे। शिवनारायण का आरोप है कि पूर्व ग्राम प्रधान ने उनकी खाली जमीन पर कुछ लोगों की झोपड़ी बनवा दी। अब वही लोग शिवनारायण को उनकी पुश्तैनी जमीन से बेदखल करने की कोशिश में लग गए हैं। पीड़ित ने इसकी शिकायत खड्डा थाने में  की थी।
विज्ञापन


शिवनारायण के मुताबिक जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों ने इस बीच उनकी जमीन से झोपड़ी उजाड़कर सड़क पर फेंक दी। सोमवार सुबह जब शिवनारायण और उनकी पत्नी ज्ञांती ने झोपड़ी उजाड़ने के बारे में पूछा तो उन व्यक्तियों ने मार पीटकर वहां से खदेड़ दिया। इससे दंपति बहुत आहत हुआ। सोमवार शाम चार बजे दंपति अपने बच्चों अजय(10), अमन (08) और छोटी (06) के साथ मिट्टी के तेल का गैलन लिए खड्डा तहसील पहुंचे। इसके बाद एसडीएम दफ्तर के सामने बच्चों के ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेलने ही जा रहे थे कि वहां मौजूद होमगार्ड गणेश निषाद और एसके शर्मा ने उन्हें पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंची और कुनबे को लेकर खड्डा थाने चली गई। इस संबंध में तहसीलदार पवन जायसवाल का कहना था कि सुरक्षाकर्मियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला है। कुनबे को प्रताड़ित करने वाले लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed