फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   widow died in doubtful circustances

संदिग्ध परिस्थिति में विधवा की मौत

Wed, 06 Jul 2016 10:27 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 06 Jul 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
 widow died in doubtful circustances
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर ऊर्फ  कुर्मीपट्टी गांव में मंगलवार की रात एक 75 वर्षीया विधवा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लक्ष्मीपुर उर्फ कुर्मीपट्टी गांव की निवासी गुलाइची देवी के पति को वर्षों पहले करीब 70 डिस्मिल जमीन पट्टा के रूप में आवंटित हुई थी। कुछ वर्ष पूर्व उनके पति जुगनू की मौत हो गई। उनकी कोई संतान न होने के कारण गुलाइची के नाम से ही जमीन की वरासत हो गई। गुलाइची ने दो माह पूर्व रामकोला थाना क्षेत्र के देवरिया बाबू गांव की निवासी अपनी एक रिश्तेदार सुभावती के नाम जमीन रजिस्ट्री कर दी। जमीन रिहायशी होने के कारण उस पर कई लोगों की निगाह थी और कुछ लोग उस पर कब्जा भी करने की कोशिश में थे। अभी यह मामला चल ही रहा था कि मंगलवार की रात गुलाइची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 
विज्ञापन

बुधवार की सुबह बैनामेदार रिश्तेदार की सूचना पर एसओ अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसओ शैलेष सिंह का कहना था कि विधवा के रिश्तेदार ने सूचना दी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed