फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Uchkkars broke the car with Dicky

उचक्कों ने तोड़ी गाड़ी की डिकी

Fri, 09 Feb 2018 12:45 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Fri, 09 Feb 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
Uchkkars broke the car with Dicky
क्राइम - फोटो : amar ujala
तमकुहीराज।बैंकों से रुपये निकालने आए ग्राहकों से छिनैती करने वाले उचक्के तमकुहीराज में भी सक्रिय हो गए हैं। बृहस्पतिवार को इस गिरोह के दो सदस्यों ने रुपये लेकर भागने की कोशिश में एक व्यक्ति की बाइक की डिकी तोड़ दी।
विज्ञापन


 यह देख बाइक मालिक ने शोर मचाया तो उचक्के भाग खड़े हुए। तमकुहीराज में पांच बैंक हैं, जहां बैंक ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। इसी भीड़ की आड़ में आए दिन उचक्के लोगों से रुपये छीनकर भाग जाते हैं। बृहस्पतिवार को तरयासुजान थानाक्षेत्र के बरियारपुर निवासी अवधेश मिश्र भारतीय स्टेट बैँक की तमकुहीराज शाखा से रुपये निकालकर डिक्की में रखने के बाद घर के लिए चल दिए। यह देख छिनैती करने वाले उनके पीछे लग गए।
विज्ञापन


इन उचक्कों से अनजान अवधेश घर पहुंचे और रकम लेकर घर में चले गए, जबकि अन्य सामान डिक्की में ही छोड़ दिया। घर में जाकर विदेश से आए फोन पर बात करने लगे। तभी गिरोह के सदस्य डिक्की तोड़ दिए और उसमें रखा झोला निकाल लिया, जिसमें कुछ सामान रखा हुआ था। तभी घर से बाहर आ रहे अवधेश की नजर उन पर पड़ गई और वे शोर मचाने लगे। शोर सुनकर उचक्के उनका झोला लेकर भाग गए। अवधेश ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची तमकुहीराज चौकी पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed