फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   two party face to face burying dead bopdy in the cemetery

कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने

Wed, 25 Apr 2018 12:10 AM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 25 Apr 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
 two party face to face burying dead bopdy in the cemetery
समझती पुिललिस - फोटो : amar ujala
अमर उजाला ब्यूरो  पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव के कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर मंगलवार की सुबह दो वर्गों के लोग आमने-सामने हो गए। मामला आगे बढ़ता, तब तक कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना मिलने पर एसडीएम कप्तानगंज भी पहुंचे। पुलिस और प्रशासन के समझाने के बाद लोग शांत हुए। इसके बाद शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। 
विज्ञापन

पड़री गांव में कब्रिस्तान स्थित है। इसमें गांव के लोग शव दफनाते है। दूसरे वर्ग के कुछ लोगों का कहना है कि कब्रिस्तान में चार कट्ठा जमीन उनकी भी है। इसे लेकर दोनों वर्गों में अक्सर तनाव की स्थिति बनी रहती है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। मंगलवार को सुबह दोनों वर्गों के लोग एक बार फिर आमने सामने हो गए। पड़री निवासी सोनल अंसारी पुत्र हबीब (45) की सोमवार की रात मौत हो गई। उनका शव दफनाने के लिए लोग मंगलवार की सुबह कब्रिस्तान में पहुंचे। बताया जा रहा है कि भूमि विवादित होने के कारण एक पक्ष के लोगों ने शव को दफनाने से रोक दिया। इसके कारण तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पडरौना के कोतवाल विजय राज सिंह के साथ मिश्रौली के चौकी इंचार्ज रामचंद्र यादव, कांस्टेबल अखिलेश यादव सहित काफी संख्या में पुलिस बल पहुंच गए। कोतवाल की सूचना पर एसडीएम कप्तानगंज त्रिभुवन कुमार भी पहुंचे। विवादित स्थल का जायजा लेने के बाद दोनों वर्गों के लोगों से बात की और जमीन की पैमाइश कराकर जल्द ही विवाद हल कराने का आश्वासन दिया। तब तक के लिए दोनों वर्गों के लोगों से लिखित सुलहनामा लिया गया कि कोई पक्ष विवाद नहीं करेगा। उसके बाद गांव के लोग शांत हुए। 
विज्ञापन

कोतवाल विजय राज सिंह ने बताया कि दूसरा पक्ष कब्रिस्तान में चार कट्ठा जमीन अपनी बता रहा है। वहीं इस मामले को लेकर एक पक्ष न्यायालय गया है। बहरहाल, गांव के दोनों पक्षों में लिखित समझौता हो गया है। शव दफना दिया गया। इस दौरान हियुवा के जिला महामंत्री फूलबदन कुशवाहा सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed