फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two arrested in attack on police

पुलिस पर हमले में दो गिरफ्तार

Wed, 27 Apr 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कुशीनगर
अमर उजाला ब्यूरो कुशीनगर Updated Wed, 27 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in attack on police
पु‌लिस ग्राफ - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
थाना क्षेत्र के खोटही गांव में होली के दिन पुलिस और गांववालों के बीच हुई मारपीट एवं पथराव के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान के पति और उनके जेठ को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उस घटना में तत्कालीन एसओ की तरफ से प्रधान के पति सहित 23 नामजद और 250 अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने उन्हें मंगलवार की भोर में रामबाग चौराहे से गिरफ्तार कर किया। दोनों को जेल भेज दिया गया। होली के दिन दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद में कई पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई थीं।
विज्ञापन


तत्कालीन एसओ सौदागर राय ने प्रधान के पति बैजनाथ साहनी और जेठ ओमप्रकाश साहनी सहित तेइस नामजद तथा ढाई सौ अज्ञात के खिलाफ  हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस की कार्रवाई के कारण काफी दिनों तक ढेर सारे लोग घर छोड़कर फरार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पकड़े गए 29 लोगों को जेल भेज दिया था। दो अन्य आरोपी मंगलवार को गिरफ्तार कर लिए गए। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि इस मुकदमे के मुख्य आरोपी बैजनाथ साहनी और उनके भाई ओमप्रकाश साहनी अभी तक फरार थे, जिन्हें रामबाग चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed