{"_id":"3ab0b20897fd9fe9591bb3eb634fffc0","slug":"two-accused-of-murder-arrested-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"कत्ल के दो आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कत्ल के दो आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Thu, 28 Jan 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। एक महिला की डेढ़ माह पहले गला रेतकर की गई हत्या के केस में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले का मुख्य आरोपी और उस महिला के पति ने कोर्ट में समर्पण कर दिया था।
बीते 12 दिसंबर को खड्डा के लोहियानगर मोहल्ले की रहने वाली पांच बच्चों की मां फातिमा पत्नी यूनुस का शव गन्ने के खेत में मिला था।
पुलिस ने मुकदमा दर्जकर तफ्तीश शुरू की तो इसमें महिला के पति को हत्या का आरोपी पाया गया। पुलिस के मुताबिक यूनुस और महिला के संबंध ठीक नहीं थे।
पति अपनी पत्नी पर शक करता था और उसने पंजाब में दूसरी शादी कर ली थी। पुलिस के मुताबिक यूनुस ने अपने भाई और बहनोई के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी थी।
पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते यूनुस ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। पुलिस ने उसको रिमांड पर लेकर कत्ल में इस्तेमाल सामान को बरामद कर बाकी आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस ने बृहस्पतिवार को खड्डा के जलकल रोड तिराहे से महताब और इबारत को गिरफ्तार कर लिया। इबारत तो यूनुस का भाई है, जबकि माहताब उसका बहनोई लगता है। पुलिस दोनों का चालान करने की तैयारी में थी। पुलिस ने बताया कि चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।